भारत में बहुत महफूज और खुश हूं मैं : शाहरुख खान
अपने विवादित बयान पर सफाई देते हुए काफी भावुक नजर आ रहे शाहरुख ने कहा, ‘मुझे तो इस विवाद का आधार ही समझ नहीं आ रहा।’
गौरतलब है कि शाहरुख ने बीते दिनों एक साप्ताहिक अंग्रेजी पत्रिका में आलेख लिखा था जिस पर काफी विवाद पैदा हो गया।
पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने इस मामले में दखलंदाजी करते हुए कहा था कि भारत को शाहरुख की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। मलिक के इस बयान पर भारत की सरकार के साथ-साथ राजनीतिक तबके ने यह कहते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की कि बेहतर होगा कि पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा की ज्यादा फिक्र करे।
शाहरुख ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग बिना पढ़े ही उनके आलेख पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेता ने आलेख में लिखा था कि वह कभी-कभी ऐसे राजनेताओं का निशाना बन जाते हैं जो उन्हें गलत और देशद्रोही भारतीय मुसलमानों का प्रतीक बनाने लगते हैं।
मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख ने कहा, ‘मैं बिन मांगे ही सलाह देने वाले उन सभी लोगों से यह कहना चाहूंगा कि हम भारत में बहुत महफूज और खुश हैं।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena