नामधारी ने चलाई थी हरदीप पर गोली, हत्या की कोशिश का मामला दर्ज : पुलिस
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए नामधारी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। नामधारी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। नामधारी को शुक्रवार को उत्तराखंड के बाजपुर से गिरफ्तार किया गया था।
गौरतलब है कि नामधारी छतरपुर स्थित फार्महाउस पर चड्ढा की हत्या के वक्त उनके साथ मौजूद थे। यहां पॉन्टी और उनके भाई हरदीप, दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में मारे गए थे।
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा था कि इस बात की संभावना है कि नामधारी के लोगों ने इस विवादित फार्महाउस पर नियंत्रण के लिए पॉन्टी की मदद की। हालांकि नामधारी ने इन खबरों का खंडन किया था कि घटना के बाद से वह छिपे हुए हैं। उन्होंने बाजपुर में कहा, मैंने गोलीबारी की घटना में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस की जांच में सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार हूं। पुलिस के पास उनके बारे में जानकारी नहीं होने की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, मैंने खुद दिल्ली पुलिस के दल से मेरे घर आने को कहा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni