बेदी का नारायणसामी को करारा जवाब
बेदी ने कहा कि उन्होंने पूरे मामले पर अपनी किताब में विस्तार से चर्चा की है। उनका कहना है कि यदि सरकार को कोई संदेह हो तो वह जांच कराएं।
बता दें कि पीएमओ में राज्यमंत्री वी नारायणसामी ने किरण बेदी पर जवाबी हमला किया था। एक बयान में उन्होंने कहा कि किरण बेदी को निजी हमले नहीं करने चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि किरण बेदी के खिलाफ भी कई आरोप लगते रहे हैं।
नारायणसामी ने आगे कहा कि मिजोरम की आईजी रहते हुए किरण बेदी ने अपनी बेटी का मेडिकल कॉलेज में जिस तरह दाखिला कराया था उस पर कई सवाल उठे थे। सामी ने कहा कि किरण बेदी को दूसरों पर आरोप लगाते हुए सावधान रहना चाहिए। किरण बेदी ने प्रधानमंत्री की तुलना धृतराष्ट्र से की थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play