गुजरात में फिर से जीत हासिल करने के प्रति हम आश्वस्त हैं : मोदी
उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति में विश्वास रखने वाले सारे लोग गुजरात की तरफ देख रहे हैं। केंद्र की यूपीए सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार देते हुए मोदी ने प्रधानमंत्री की नीतियों की कड़ी आलोचना की। मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान देश की अर्थव्यवस्था जिस रफ्तार से बढ़ रही थी, वह आज काफी गिर चुकी है।
उन्होंने अपने राज्य में विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि आज गुजरात के विकास की चर्चा देश ही नहीं, दुनिया में गूंज रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नीत यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam