पीएम पद की महत्वाकांक्षा के सवाल को टाल गए नरेंद्र मोदी
जापानी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आए मोदी ने संप्रग सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उसमें ढेर सारी आंतरिक समस्याएं हैं और लोकसभा चुनावों के 2014 से पहले होने की संभावना है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले चुनाव में राजग की जीत होगी और ‘‘अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्रीत्व काल का सुशासन’’ दोहराया जाएगा।
उनसे जब सीधा पूछा गया कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो जनता के लिए क्या करेंगे, मोदी ने कहा, ‘‘राजनीति में अगर, मगर की कोई जगह नहीं है।’’ इस मुद्दे पर बार बार पूछे जाने पर भी उन्होंने यही जवाब देना जारी रखा।
यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘‘मैं गुजरात के लिए प्रतिबद्व हूं। मैं गुजरात के छह करोड़ लोगों के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसे मुझे पूरा करना है।’’
गुजरात में सत्ता की बागडोर एक दशक से भी ज्यादा समय तक संभालने वाले मोदी को उम्मीद है कि अगली बार भी वह सत्ता में वापसी करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘दिसंबर में, गुजरात चुनाव होने जा रहे हैं। मेरी प्राथमिकता उन चुनावों को जीतने की है। मुझे पूरा विश्वास है कि गुजरात की जनता फिर से हमारी सरकार को चुनेगी।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni