गुजरात : मुस्लिम बहुल निकाय की सभी 27 सीटों पर जीती बीजेपी
चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। सलाया म्यूनिसिपैलिटी की चार सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए थे, लेकिन शेष 23 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित तीन सीटों को छोड़कर सभी 24 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार खड़े किए थे, और सभी जीते हैं। गौरतलब है कि आजादी के बाद से अब तक इस म्यूनिसीपैलिटी पर लगातार कांग्रेस पार्टी का ही कब्जा रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस का न सिर्फ सूपड़ा पूरी तरह साफ हो गया है, बल्कि उसके तीन प्रत्याशियों की तो जमानत तक जब्त हो गई है।
इस चुनाव में जीत के बाद बीजेपी ने फिर कहा है कि यह जीत मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की नीति को आम लोगों का समर्थन है। भाजपा प्रवक्ता जगदीश भवसार ने कहा कि सलाया के लोगों ने सुशासन के लिए वोट किया है। इस इलाके में मोदी की नीतियों के चलते तमाम कंपनियों ने निवेश किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni