नवाज़ यहां होते तो हम 300 वर्ग मील भारतीय इलाका कब्जा लेते : मुशर्रफ
इससे पहले पाकिस्तानी सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद अजीज ने खुलासा किया था कि करगिल युद्ध के मुख्य सूत्रधार जनरल परवेज मुशर्रफ ही थे। अजीज ने यह दावा भी किया कि मुशर्रफ ने इस अभियान के बारे में शीर्ष सैन्य अधिकारियों तक को अंधेरे में रखा था। इस पर मुशर्रफ ने कहा, इसके बारे में सभी को बताना जरूरी नहीं था। मुशर्रफ ने दावा किया है कि अजीज 'असंतुलित व्यक्तित्व' हैं और इस अधिकारी ने इन आरोपों के जरिये उनका चरित्र हनन किया है।
मुशर्रफ ने कहा, हम करगिल युद्ध हार गए तो सिर्फ नवाज शरीफ की वजह से, वैसे यह युद्ध सैन्य दृष्टि से बड़ी सफलता थी। अगर शरीफ अमेरिका का दौरा नहीं करते तो हम भारत की 300 वर्ग मील जमीन पर जीत दर्ज कर लेते।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam