मैं अपने काम से संतुष्ट नहीं, लेकिन खुश : नेहा धूपिया
31 साल की नेहा को मिस इंडिया का खिताब मिलने के बाद से ही हिन्दी फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लगे थे। हालांकि उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत दक्षिण भारतीय फिल्मों से की और बाद में हैरी बावेजा की ‘कयामत : सिटी अंडर थ्रेट’ से बॉलीवुड में आईं।
2004 में आई फिल्म ‘जूली’ में अपने बोल्ड किरदार से नेहा धूपिया की पहचान फिल्म उद्योग में और पुख्ता हो गई।
उन्होंने कहा, ‘‘जूली.2 मैं अभी नहीं करना चाहती। लेकिन कुछ साल बाद मैं इस पर काम करुंगी। मेरे पास अनेक फिल्में हैं जो एक-दूसरे से अलग हैं। मैं उनके रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं।’’ ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘मिथ्या’, ‘दसविदानिया’, ‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘डियर फ्रेंड हिटलर’ जैसी फिल्मों में अलग अलग तरह की भूमिका अदा कर चुकीं नेहा ने कहा, ‘‘मेरा कोई गॉडफादर नहीं है जो बताए कि यह करना है और यह नहीं। मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं लेकिन खुश हूं।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona