नेपाल में भट्टाराई के इस्तीफे की मांग, प्रचंड ने नकारा
प्रचंड ने कहा कि भट्टाराई के नेतृत्व वाली सरकार संविधान का मसौदा तय समयसीमा के भीतर तैयार नहीं होने के बावजूद नहीं हटेगी। उन्होंने कहा, ‘बाबूराम भट्टाराई का इस्तीफा कोई विकल्प नहीं हो सकता।’
यहां 27 मई तक नए संविधान का मसौदा तैयार करने की समयसीमा थी और इसके बीत जाने के बाद यहां एक बड़ा राजनीतिक संकट भी खड़ा हो गया है।
इस बीच राष्ट्रपति यादव ने संसद को भंग किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण तथा बेहद चिंता और अफसोस का विषय करार दिया है।
नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) समेत नेपाल के पांच बड़े राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा है कि चुनाव कराने का उनका एकतरफा निर्णय ‘असंवैधानिक’ है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni