नेताजी सुभाषचंद्र बोस की सहयोगी कैप्टन लक्ष्मी सहगल का देहावसान
कैप्टन सहगल के पार्थिव शरीर को मकरावटगंज स्थित उनके आवास पर दोपहर 2 बजे से जनता के दर्शनार्थ रखा जाएगा, और उनकी शवयात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होगी। डॉ सहगल की पुत्री सुभाषिनी अली के अनुसार, उनकी (कैप्टन सहगल की) किडनी तथा आंखें मेडिकल कॉलेज को दान की जाएंगी।
24 अक्टूबर, 1914 को परंपरावादी तमिल परिवार में जन्मी कैप्टन सहगल ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से शिक्षा ली थी, जिसके बाद वह सिंगापुर चली गई थीं। दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जब जापानी सेना ने सिंगापुर में ब्रिटिश सेना पर हमला किया तो लक्ष्मी सहगल नेताजी की आज़ाद हिन्द फौज में शामिल हो गई थीं।
वह आजाद हिन्द फौज की 'रानी झांसी रेजिमेन्ट' की कमाण्डर थीं, तथा वह 'आजाद हिन्द सरकार' में महिला मामलों की मंत्री भी रहीं। प्यार से 'अम्माजी' कहकर पुकारी जाने वाली कैप्टन सहगल को वर्ष 1998 में भारत सरकार ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से भी नवाज़ा था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Two to tango: Parineeti, Varun