पीएम पद की उम्मीदवारी पर गडकरी ने नीतीश को दिया भरोसा
इससे पहले जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने यह आश्वासन दिया था कि बीजेपी 2014 चुनाव में एनडीए सहयोगी दलों से चर्चा करने के बाद ही प्रधानमंत्री का उम्मीदवार तय करेगी। 25 जुलाई को नीतीश कुमार की बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात हुई थी।
मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम पर आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि बीजेपी गुजरात चुनाव से पहले पीएम पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा करे, ताकि पीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर मोदी पर बीजेपी का रुख साफ हो जाए। इसके बाद गडकरी ने भरोसा दिया था कि प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार तय करने से पहले एनडीए के तमाम घटक दलों से चर्चा की जाएगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun