अनुभवी और तपे हुए नेता हैं राजनाथ सिंह : नीतीश कुमार
नीतीश ने बुधवार को कहा कि सिंह अनुभवी और तपे हुए नेता हैं। वह पहले भी पार्टी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उनका एक लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी पर वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और आशा करते हैं कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी राजनाथ पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं। नीतीश के अलावा राज्य के भाजपा नेताओं ने भी राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam