श्रीलंका में बाल सैनिक नहीं : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र में श्रीलंका के स्थायी प्रतिनिधि की ओर से जारी एक बयान के हवाले से कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र कार्यकारी समूह ने श्रीलंका में बाल एवं सशस्त्र संघर्ष की स्थिति पर मसौदा निष्कर्ष को 19 दिसम्बर को मंजूदी दे दी।
मसौदे को मंजूरी देने से पहले संयुक्त राष्ट्र कार्यकारी समूह ने श्रीलंका में बाल एवं सशस्त्र संघर्ष पर महासचिव की एक रपट पर तथा उसकी सिफारिशों पर सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के आधार पर विचार किया।
बयान के अनुसार, श्रीलंका द्वारा किए गए पूर्व बाल लड़ाकों के पुनर्वास और पुनर्मेल से इस सकारात्मक परिणाम में योगदान मिला है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni