पीछे देखने की जरूरत नहीं, हमें आगे बढ़ना है : नरेंद्र मोदी
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, पीछे देखने की जरूरत नहीं। आगे बढ़ना है। हम असीम ऊर्जा, असीम साहस, असीम धैर्य चाहते हैं। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब वह राज्य में हैट्रिक बनाने की ओर अग्रसर हैं। हालांकि पार्टी नेता अभी इस मामले में कोई स्पष्ट रुख नहीं रख रहे हैं।
जब बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद से पूछा गया कि क्या लगातार तीसरी बार गुजरात में जीत के बाद मोदी अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, तो उन्होंने कहा, मोदी भाई हमेशा से बीजेपी में महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। हमारी पार्टी वंशवाद से नहीं चलती, जिसका नेता कोई युवराज होता है। हम पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से काम करते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni