आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पदक का वादा नहीं लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे : सानिया

 
email
email
पदक का वादा नहीं लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे : सानिया
मुंबई: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने यह भविष्यवाणी करने से इनकार कर दिया कि भारत लंदन ओलिंपिक खेलों में कितने पदक जीत सकता है लेकिन उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का वादा किया।

सानिया ने कहा, ‘मैं समझती हूं कि पदकों की कोई संख्या तय करना सही नहीं होगा। लंदन ओलिंपिक जाने से पहले हम सभी पर दबाव है। हम पदक का वादा नहीं कर सकते लेकिन अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे।’

सानिया 27 जुलाई से शुरू होने वाले ओलिंपिक खेलों में महिला युगल में रश्मि चक्रवर्ती और मिश्रित युगल में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाएगी। यह हैदराबादी खिलाड़ी एनडीटीवी के ‘मार्क्‍स फोर स्पोर्ट्स’ अभियान के पैनल वक्ताओं में शामिल थी।

उनके अलावा टेनिस स्टार महेश भूपति, केंद्रीय खेल मंत्री अजय माकन, भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान बाईचुंग भूटिया और क्रिकेट स्टार वीरेंद्र सहवाग भी वक्ताओं में शामिल थे।

ओलिंपिक में भारत की संभावना के बारे में पूछने पर माकन ने कहा कि उनके लिए देश के पदकों की संख्या की भविष्यवाणी करना सही नहीं होगा।

माकन ने कहा, ‘मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहूंगा क्योंकि यह अनुचित होगा। हमारे सबसे अधिक खिलाड़ी इन ओलिंपिक में भाग ले रहे हैं। पिछली बार (बीजिंग 2008) हमारे लगभग 50 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था जबकि इस बार 81 ने क्वालीफाई किया है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement