आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

नोएडा रेप कांड : न्यायिक हिरासत में भेजे गए दो आरोपी

 
email
email
नोएडा रेप कांड : न्यायिक हिरासत में भेजे गए दो आरोपी
नई दिल्ली: नोएडा में एक फैक्टरी में काम करने वाली 21 वर्षीय एक युवती के साथ कथित बलात्कार और हत्या की के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों को कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आज इन आरोपियों की पुलिस कस्टडी की मांग भी नहीं की है।

इस घटना के बाद थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था जबकि चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

इस घटना से स्तब्ध उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 15 लाख रुपया मुआवजा देने और पीड़िता के परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की।

नोएडा रेपकांड के मुद्दे पर बीएसपी सुप्रीमो ने सोमवार को यूपी की अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि अखिलेश सरकार के राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध और दूसरे अपराध काफी बढ़ गए हैं। नोएडा रेप केस में तो उन्होंने पुलिस पर मामले को रफा दफा करने का भी आरोप लगाया। बढ़ते अपराध की वजह से उन्होंने राज्यपाल से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की।

इस बीच, इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों से पूछताछ की गई। यह घटना शुक्रवार की रात हुई थी जब सेक्टर 65 स्थित वस्त्र फैक्टरी की एक कर्मचारी नोएडा के सेक्टर 63 स्थित अपने घर लौट रही थी।

युवती का अर्द्धनग्न शव सेक्टर 63 के पुश्ता इलाके में मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। महिला की अंत्येष्टि कर दी गई है। उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था और बाद में उसके शव को सौंपने में भी देर की थी।

उसकी अंत्येष्टि हिंडन श्मशान घाट में की गई। महिला परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी। घटना के दिन वह अपने परिवार की खातिर अधिक आय अर्जित करने के लिए फैक्टरी में रुक गई थी। पुलिस ने बताया कि नोएडा पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement