नॉर्वे : गिरफ्तार भारतीय दंपती को जेल की सजा
इससे पूर्व भारत ने नॉर्वे मामले में इंतजार करने का रुख अख्तियार करते हुए कहा कि कथित बाल प्रताड़ना के मामले में नॉर्वे दूतावास को जो कुछ उचित लगेगा, वह करेगा। हालांकि, यह स्पष्ट कर दिया था कि घटना एक प्राइवेट नागरिक और स्थानीय कानून से जुड़ी हुई है।
विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा था, ‘यह एक ऐसा मुद्दा है जो सरकार से जुड़ा हुआ नहीं है। यह एक प्राइवेट नागरिक और उस देश के कानून से जुड़ा मामला है।'
वहीं, हैदराबाद से मिली खबर के मुताबिक, इस दंपती के परिवार ने कहा था कि नॉर्वे में वल्लभनेई और अनुपमा पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।
गौरतलब है कि दंपती पर आरोप लगाया गया है कि सात वर्षीय उनके बेटे ने जब स्कूल बस में अपनी पैंट गीली कर ली और अपने पिता को इस बारे में बताया, तब उसके पिता ने धमकी दी कि यदि उसने दोबारा ऐसा किया तो उसे भारत भेज दिया जाएगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
