ब्रिटेन में राजनीतिक शरण नहीं लेना चाहता : आसिफ
आसिफ ने ‘जियो न्यूज’ से कहा, ‘‘मैं खुद को फिट रखने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं। इसके अलावा स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में मेरे अभियोजन के खिलाफ अपील दायर करने की भी तैयारी कर रहा हूं।’’ आसिफ को 12 महीने की जेल के बाद पिछले महीने कैंटरबरी की जेल से रिहा किया गया था। वह तभी से लंदन में है और अपील दायर करने में अपने वकीलों की मदद कर रहे हैं।
उसने कहा कि वह इस मामले से अपना नाम पाक साफ निकालना चाहता है। उसने कहा, ‘‘ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने का सवाल ही नहीं उठता। पाकिस्तान से भागने वाले शरण तलाशते हैं। मैं जल्दी से जल्दी पाकिस्तान लौटना चाहता हूं और देश के लिये खेलना चाहता हूं।’’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni