लोगों को अब मुझे गूगल पर सर्च नहीं करना पड़ेगा : विजय कुमार
इस निशानेबाज को लंदन खेलों के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त के साथ देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल रत्न' के लिए नामांकित किया गया है। 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले विजय ने कहा, लोगों को अब मेरे बारे में जानकारी लेने के लिए गूगल पर सर्च नहीं करना होगा। अचानक दुनिया मुझे पहचानने लगती है, वे सोच रहे हैं कोई विजय कुमार है, वह कुछ तो है।
विजय ने कहा, मैंने लंदन से हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से बात की थी और उन्होंने मेरे नामांकन को आगे बढ़ाया। अब दुनिया ने मेरे ऊपर गौर किया है, क्योंकि यह मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी मैंने कई पदक जीते। सम्मानित होकर मैं खुश हूं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam