उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर अमेरिका, जापान ने की चर्चा
दोनों नेताओं ने बुधवार को फोन पर बातचीत के दौरान उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के खिलाफ उकसावे की इस कार्रवाई का जवाब देने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी विचार किया।
व्हाइट हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है, "उन्होंने, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अहम कार्रवाई कर सके इसके लिए और उत्तर कोरिया के परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर रोक लगाने के कदम पर सहयोग करने की बात कही है।" बातचीत के दौरान ओबामा ने दोहराया कि अमेरिका जापान से की गई आत्मरक्षा की प्रतिबद्धता पर कायम रहेगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
