ओलिंपिक : सोने के तमगों में है 92 फीसदी चांदी
ओलिंपिक के लिए मंच सज चुका है और पहले तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए पदक भी तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन हमेशा की तरह सोने के तमगों में सोना उतना ही रखा गया है, जितना अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के नियमानुसार होना अनिवार्य है।
इस खेल महाकुंभ के लिए तैयार किए गए स्वर्ण पदक में सोने की मात्रा केवल 1.34 प्रतिशत है। सोने के तमगे में 92.5 प्रतिशत चांदी और 6.16 प्रतिशत तांबा है। रजत पदक में 92.5 चांदी और 7.5 प्रतिशत तांबा, जबकि कांस्य पदक में 97 प्रतिशत तांबा, 2.5 प्रतिशत जिंक और 0.5 प्रतिशत टिन है।
ओलिंपिक के दौरान 30 से ज्यादा स्थलों में 300 से अधिक पदक वितरण समारोह होंगे और इस दौरान लगभग 2100 पदक बांटे जाएंगे। लेकिन आयोजकों ने ओलिंपिक और इसी दौरान होने वाले पैरा-ओलिंपिक के लिए लगभग 4700 पदक तैयार किए हैं। ब्रिटिश कलाकार डेविड वाटकिन्स ने मुख्य ओलिंपिक, जबकि लिन चीयुंग ने पैरा-ओलिंपिक के पदकों का डिजाइन तैयार किया है। वेल्स के पोंटिक्लन में रायल मिंट में इनका निर्माण किया गया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni