ओलिंपिक पदक विजेताओं ने प्रधानमंत्री और सोनिया से की मुलाकात
रजत पदक विजेता निशानेबाज विजय कुमार, पहलवान सुशील कुमार और कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल, निशानेबाज गगन नारंग और पहलवान योगेश्वर दत्त ने सात रेसकोर्स रोड़ पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की।
इस मौके पर भारतीय ओलिंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा, महासचिव रणधीर सिंह, प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर और आईओए के अन्य अधिकारी मौजूद थे। पदक विजेताओं ने मनमोहन सिंह और सोनिया के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
प्रधानमंत्री ने भारतीय ओलिंपिक दल में शामिल तीरंदाजों, निशानेबाजों, मुक्केबाजों और नौकायन खिलाड़ियों से भी बात की। खिलाड़ियों के साथ कोच और सहयोगी स्टाफ भी मौजूद था। खिलाड़ियों ने भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से भी मुलाकात की।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
Two to tango: Parineeti, Varun