आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

यूपी : लड़कियों को परेशान करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं

 
email
email
यूपी : लड़कियों को परेशान करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं

PLAYClick to Expand & Play

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लड़कियों एवं महिलाओं को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए वूमन पावर लाइन सेवा शुरू की। महिलाओं और लड़कियों को यदि कोई परेशान करता है तो वे अपनी शिकायतें टोल फ्री नंबर 1090 पर डायल कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा से जहां महिलाओं को सुरक्षा मिल सकेगी, वहीं उनके लिए परेशानी पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। यदि किसी महिला या लड़की को कोई फोन या एसएमएस करके परेशान करता है तो वे थाने के चक्कर काटे बिना ही इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। पीड़िता को एक कोड नम्बर दिया जाएगा और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

अपने सरकारी आवास-5, कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि मोबाइल संबंधी तकनीक जिस कदर बढ़ रही है, उससे अपराध भी बढ़े हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध को देखते हुए उत्तर प्रदेश ने यह पहल की है।

उन्होंने कहा कि परेशान करने वाले शख्स के नंबर पर फोन करके पहले उसे सुधर जाने की चेतावनी दी जाएगी। 10 दिन तक देखा जाएगा कि उसकी हरकतें बंद हैं या नहीं। यदि वह अपनी हरकतें जारी रखता है तो उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement