ममता ने फिर आपा खोया, संवाददाता पर बरस पड़ीं
ममता ने अपना आपा खो दिया और कहा, ‘‘आप किस मीडिया समूह से हैं? आप किसी खास मीडिया समूह से हैं, इसलिए आप इस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। कृपया जाकर उन बाजारों को देखिए।’’ संवाददाता ने ममता से कहा था कि दुकानें एवं बाजार बंद थे और अधिकांश बसें एवं टैक्सी सड़कों से नदारद थे।
संवाददाता के जिरह करने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘क्या आप यहां अपने दल का विचार बताने आए हैं? आप अपनी सीमा लांघ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप अपने अखबार की नीतियों के अनुसार अपने विचार रख सकते हैं। यह आपका व्यवसाय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘माकपाई चैनलों के कई लोग यहां आते हैं। लेकिन मैंने कभी उन्हें गर्दन पकड़ कर धकियाने को नहीं कहा।’’
हाल ही में ममता ने ‘माटी उत्सव’ के दौरान एक फोटोग्राफर को थप्पड़ मारने की चेतावनी दी थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena