सलमान को शादी के लिए कैटरीना ही मना सकती है : आमिर खान
दरअसल, आमिर ने सलमान खान की आने वाली फिल्म 'एक था टाइगर' की शुरुआती झलकियां देखीं, जिसके बाद एक दिलचस्प और चर्चित हो चुके दृश्य, जिसमें कैटरीना कैफ सलाह के रूप में सलमान खान से कहती हैं कि उनकी उम्र शादी के लायक हो गई है, का जिक्र करते हुए आमिर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह (सलमान खान) इस सलाह को वास्तविक जीवन में मान लेंगे।
आमिर को 'एक था टाइगर' की शुरुआती झलकियां काफी पसंद आईं और उन्हें यह भी लगता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब साबित होगी। फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा की रोमांच से भरी इस रोमांटिक फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी नजर आएगी। 'एक था टाइगर' का निर्देशन कबीर खान ने किया है, और यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को प्रदर्शित होगी।
आमिर ने कहा, "मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकिन मुझे फिल्म की शुरुआती झलकियां पसंद आ रही हैं। मुझे लगता है कि यह फिल्म बहुत बड़ी सफलता हासिल करेगी। मैंने सलमान, कबीर साहब और आदित्य चोपड़ा को संदेश भेजा है कि मुझे इसकी शुरुआती झलकियां पसंद आई हैं।"
उल्लेखनीय है कि 'एक था टाइगर' के प्रोमो पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, क्योंकि उनके मुताबिक इस फिल्म में वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गलत बताया गया है। जब आमिर से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं तो यह फिल्म जरूर देखूंगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि वहां (पाकिस्तान में) यह क्यों नहीं दिखाई जा रही है।"
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni