ओबामा और जनरल पेट्रास की हत्या करवाना चाहता था लादेन
लेटर से जब यह पूछा गया कि ओबामा की हत्या का लादेन सिर्फ मन बना रहा था या फिर उसने कोई योजना बना ली थी तब उन्होंने कहा कि ऐसा ही था वही सिर्फ यह चाहता थता।
एनबीसी समाचार के अनुसार अपने ऐबटाबाद के ठिकाने से ओसामा बिन लादेन लगातार नए हमलों की योजना बनाने और ओबामा और जनरल डेविड पेट्रास की हत्या के आदेश दिया करता था।
लादेन के शिकार पर निकले नेवी सील्स के कमांडो ने ठिकाने से कंप्यूटर और हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में लिया था। रिपोर्ट के अनुसार जब्त सामग्री में ऐसा एक भी सबूत नहीं मिला जिससे किसी भी प्रकार की आतंकी योजना का खुलासा हो पाता। सामग्री से मात्र लादेन की इच्छित योजनाओं का पता चला है।
ओबामा प्रशासन में लेटर नेश्नल काउंटर टेररिज्म सेंटर के प्रमुख थे। जब ओसामा बिन लादेन की हत्या का ऑपरेशन चला तब लेटर भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ इस ऑपरेशन को देख रहे थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
