पांचवीं वरीय भारतीय रूसी जोड़ी को एक घंटे 48 मिनट तक चले फाइनल में रोमानिया के टेकाउ और अमेरिका की माटेक सैंड्स की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी हार का मुंह देखना पड़ा। पेस फाइनल में हारकर इस तरह से अपने करियर में दूसरी बार एक ही टूर्नामेंट में दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने की दुर्लभ उपलब्धि से भी चूक गए।
1999 विम्बलडन में उन्होंने दोनों पुरुष युगल (महेश भूपति के साथ) और मिश्रित युगल (लिजा रेमंड के साथ) खिताब जीते थे। शनिवार को पेस ने चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक के साथ मिलकर पुरुष युगल खिताब जीता था। यह पेस का चौथा ऑस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल फाइनल था, जिसमें से उन्होंने दो जीते और दो हारे हैं। पेस की झोली में छह मिश्रित युगल खिताब हैं, जिसमें से केवल फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी ही उनके पास नहीं है।
Neha Dixit reaches Switzerland