करगिल युद्ध में मुजाहिदीन नहीं, पाक सैनिक लड़े थे : पूर्व पाकिस्तानी जनरल
शाहिद अजीज ने पाकिस्तान के तत्कालीन सेनाप्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ पर इस संबंध में लीपापोती करने का भी आरोप लगाया। लेफ्टिनेंट जनरल ने इस महीने के आरंभ में 'द नेशन डेली' में अपने एक लेख में लिखा, वहां कोई मुजाहिदीन नहीं था, सिर्फ टेप किए गए वायरलेस संदेश थे, जो किसी को बेवकूफ नहीं बना सके। हमारे सैनिकों को अपने हथियारों और आग्नेयास्त्रों के साथ खाली पड़ी पहाड़ियों पर जाने को कहा गया।
वर्ष 2005 में लाहौर के कोर कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए अजीज ने 'पुटिंग ऑवर चिल्ड्रन इन लाइन आफ फायर' शीर्षकयुक्त लेख में लिखा, करगिल के बारे में पूरी सच्चाई अभी बाहर आनी बाकी है। हम अभी भी उन भूले-बिसरे भूख से निढाल, कड़कड़ाती ठंड में पहाड़ियों के पीछे छिपे, हाथों में खाली बंदूकें लिए मरने वाले सैनिकों की कहानियों का इंतजार कर रहे हैं... उस मूल्यवान रक्त को अकारण ही बहाया गया। उन्होंने कहा कि जो भी थोड़ी सच्चाई वह जानते हैं, उसे बाहर आने में बहुत वक्त लगा, क्योंकि जनरल परवेज मुशर्रफ ने करगिल की सच्चाई को दबा रखा था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona