पाक हॉकी खिलाड़ियों को वीजा मिले, शनिवार को पहुचेंगे भारत
इससे पहले 14 जनवरी से 10 फरवरी तक होने वाली लीग में इन खिलाड़ियों की भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे जब इन्हें समय पर वीजा नहीं मिल सका था। इसे दो भारतीय सैनिकों की जघन्य हत्या से उपजे तनाव से जोड़कर देखा जाने लगा।
इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग ने हालांकि स्पष्ट कर दिया था कि खिलाड़ियों के वीजा आवेदन उसे विलंब से मिले हैं।
टोबा टेक सिंह से इस्लामाबाद पहुंचे दिल्ली वेवराइडर्स के फॉरवर्ड मोहम्मद रिजवान सीनियर ने कहा, हमें आज वीजा मिल गया है और हम जल्द रवाना होंगे। मेरा पहला मैच 14 जनवरी को है और शुक्र है कि मैं उससे पहले दिल्ली पहुंच जाऊंगा। विलंब के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, कोई और मसला नहीं है। बस प्रक्रिया में थोड़ी देर हो गई।
मुंबई मैजिशियंस के फरीद अहमद ने कहा, यहां भारतीय उच्चायोग का कहना है कि उन्हें दस्तावेज देरी से मिले जबकि पीएचएफ का कहना है कि उसने समय पर दस्तावेज जमा कर दिए थे। प्रक्रिया में देरी हो गई, लेकिन खुशी की बात यह है कि अब हम इस विश्व स्तरीय लीग में भाग लेने भारत जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम तो 8 तारीख से ही भारत जाने को तैयार हैं, लेकिन वीजा की वजह से देरी हुई। उन्हीं के साथी खिलाड़ी मुंबई के मिडफिल्डर मोहम्मद तौसीक ने बताया कि खिलाड़ी लाहौर में इकट्ठे होंगे और वहां से दिल्ली रवाना होंगे।
उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया लीग बहुत बड़े पैमाने पर हो रही है और इसमें दुनियाभर के शीर्ष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हम सभी लाहौर से शनिवार को जाएंगे और अपनी अपनी टीमों से जुड़ेंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni