आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अमेरिका के माफी मांगने के बाद पाक ने नाटो के लिए खोला आपूर्ति मार्ग

 
email
email
ब्रसेल्स: नाटो के महासचिव एंडर्स फोग रासमुसेन ने मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से अफगानिस्तान को जाने वाला आपूर्ति मार्ग खोलने की घोषणा किए जाने का स्वागत किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक रासमुसेन ने कहा, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के लिए पाकिस्तान से होकर जाने वाले आपूर्ति मार्ग का दोबारा खोला जाना आईएसएएफ देशों व हमारे सहयोगी पाकिस्तान के बीच मजबूत सहयोग को प्रदर्शित करता है।

उन्होंने एक वक्तव्य जारी कर कहा, अफगानिस्तान को स्थिरता वाला क्षेत्र बनाने में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका है।" रासमुसेन ने कहा, "आईएसएएफ राष्ट्र शिकागो शिखर सम्मेलन के लिए सहमत हो गए हैं। ऐसे में शांतिपूर्ण व समृद्ध अफगानिस्तान के लिए क्षेत्रीय सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

बीते नवंबर में पाकिस्तान ने यह आपूर्ति मार्ग बंद कर दिया था। उस समय नाटो ने सीमा पार आतंकवादियों को निशाना बनाने के लिए एक हवाई हमला किया था लेकिन इसमें गलती से 24 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे।

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की ओर से इसके लिए माफी मांगे जाने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार की रात घोषणा की थी कि वह अफगानिस्तान को जाने वाला सड़क मार्ग दोबारा खोल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement