पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय चौकियों पर गोलीबारी
अधिकारी ने कहा कि पाक रेंजरों ने संघषर्विराम का उल्लंघन किया है। हालांकि गोलीबारी में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तानी रेंजरों ने रात आठ बजकर बीस मिनट पर सियालकोट सेक्टर की अपनी शहीद इकबाल चौकी की ओर से छोटे हथियारों से गोलीबारी की और जम्मू सेक्टर के आरएस पुरा क्षेत्र में भारत के कोट कुबा सीमा चौकी क्षेत्र में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया।
सीमा पर तैनात बीएसएफ के कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी कार्रवाई की। सीमा पार से गोलीबारी रात करीब नौ बजकर पंद्रह मिनट पर रुकी। पाकिस्तान ने ऐसे समय गोलीबारी की है जब गत 28 जुलाई को कश्मीर के सांबा क्षेत्र में 400 मीटर लंबी पाकिस्तानी सुरंग का पता चला था और भारत ने 31 जुलाई को इसे लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni