पाकिस्तान में आधिकारिक बैठकों के दौरान मोबाइलों पर रोक
समाचार पत्र 'डॉन' के अनुसार राष्ट्रीय दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी सुरक्षा बोर्ड ने चेताया है कि अगर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मोबाइल फोन को ध्यानपूर्वक संभालकर नहीं रखा जाता, तो इनका उपयोग संदिग्ध उद्देश्यों के लिए हो सकता है।
बोर्ड ने उल्लेख किया कि अब मोबाइल फोन में डेटा संग्रहण, आवाज और एसएमएस बातचीत, ई-व्यापार व बैंकिंग प्रबंधन, तेज ब्रॉडबैंड और बहुत-सी अन्य सामाजिक और वैश्विक इंटरनेट एप्लिकेशन जैसी कई सुविधाएं मौजूद हैं।
बोर्ड के मुताबिक यह एक अत्याधुनिक संचार उपकरण है, जिसका सकारात्मक और नकारात्मक दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मोबाइल फोन में कैमरा सुविधा का उपयोग संवेदनशील दस्तावेजों और डेटा की रिकॉर्डिंग के लिए हो सकता है, जिसके परिणामस्वरूप गंभीर सुरक्षा चूक हो सकती हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam