पाकिस्तान ने इंटरनेट पर मौजूद विवादास्पद फिल्म पर रोक लगाई
पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने वेबसाइट यू-ट्यूब और उन सभी वेबसाइटों के उन पन्नों पर रोक लगा दी, जिन पर इस फिल्म के अंश मौजूद हैं।
पीटीए के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि सूचना तकनीक मंत्रालय ने उन्हें इस वीडियो पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वीडियो से संबंधित इंटरनेट के सभी लिंकों पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई है।
गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा कि पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी को इस फिल्म पर देशभर में रोक लगाने का निर्देश दिया।
उधर, जमात-उद-दावा जैसे कट्टर संगठनों ने शुक्रवार की नमाज के बाद इस फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni