आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

नियंत्रण रेखा पर तनाव नहीं बढ़ाने पर सहमत हुए भारत-पाक के डीजीएमओ

 
email
email
नियंत्रण रेखा पर तनाव नहीं बढ़ाने पर सहमत हुए भारत-पाक के डीजीएमओ

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य कमांडर नियंत्रण रेखा पर तनाव नहीं बढ़ने देने पर बुधवार को सहमत हुए तथा पाकिस्तानी सेना ने अपने सैनिकों से कहा कि वे संघर्षविराम का कड़ाई से पालन करने के साथ ही संयम बरतें।

पाकिस्तानी सेना द्वारा दो भारतीय सैनिकों की बर्बर हत्या के बाद उत्पन्न तनाव को शांत करने के तरीकों पर चर्चा दोनों देशों के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान हुई।

सेना ने यहां कहा कि बातचीत 10 मिनट तक चली और इस दौरान इस बात पर भी सहमति हुई कि स्थिति को और नहीं बिगड़ने दिया जाए।

सैन्य मुख्यालय ने बताया कि पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ ने बताया कि सैनिकों को संघषर्विराम का पालन करने और संयम बरतने के आदेश दे दिए गए हैं। इस बीच इस्लामाबाद में सरकारी पाकिस्तान रेडियो ने दावा किया कि देश के डीजीएमओ ने एक पाकिस्तानी सैनिक की हत्या को लेकर अपने भारतीय समकक्ष से कड़ा विरोध जताया।

(इनपुट भाषा से भी)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement