पाक विमान हादसा : एयरलाइंस कंपनी का मालिक हिरासत में
भोजा एयर के मालिक फारूक भोजा को ‘ऐहतियातन हिरासत’ में लिया गया है। इस एयरलाइंस का विमान बोइंग 737-200 की शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के कुछ देर पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। फारूक के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है और अधिकारियों ने उसके नाम को ‘निकासी नियंत्रण सूची’ में शामिल कर दिया है।
इस्लामाबाद में सरकारी पीआईएमएस अस्पताल का दौरा करने के बाद गिलानी ने कहा कि उन्होंने हादसे की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित करने का निर्देश गृह मंत्रालय को दिया है। उन्होंने इसे बड़ी त्रासदी बताया। महिलाओं और बच्चों सहित बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके शवों को अस्पताल में लाया गया है। उन्होंने कहा कि बिना जांच के हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni