पाकिस्तान ने अफजल की फांसी पर सावधानी से जताई प्रतिक्रिया
खान ने कहा, लेकिन हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अपनी एकजुटता दोराहते हैं और गुरु को फांसी दिए जाने के बाद भारत द्वारा हुर्रियत नेताओं की गिरफ्तारी तथा हिरासत में लेकर जिस प्रकार कश्मीरियों की आकांक्षाओं का दमन किया गया उस पर गंभीर चिंता जाहिर करते हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हुर्रियत नेताओं की तुरंत रिहाई तथा दमनकारी कदमों को वापस लिए जाने का आह्वान करता है।
जमात-उद-दावा जैसे कई संगठनों तथा कश्मीरी समूहों ने अफजल को फांसी दिए जाने के खिलाफ कई पाकिस्तानी शहरों में विरोध प्रदर्शनों का आयोजन किया है ।
जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक ने 24 घंटे की भूख हड़ताल की और गुरुके शव को उसके परिजनों को सौंपे जाने की मांग की। इस समय वह एक निजी यात्रा पर पाकिस्तान में हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Two to tango: Parineeti, Varun