कश्मीरियों को समर्थन जारी रखेगा पाकिस्तान : अशरफ
'एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान' के मुताबिक अशरफ ने कहा कि जब तक संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों व कश्मीरियों की इच्छा के मुताबिक कश्मीर मसले का समाधान नहीं होता तब तक उनकी सरकार वहां के लोगों के प्रति नैतिक, राजनीतिक व कूटनीतिक समर्थन जारी रखेगी। अशरफ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के प्रधानमंत्री अब्दुल मजीद से चर्चा कर रहे थे।
दिल्ली में पाकिस्तानी विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी व उनके भारतीय समकक्ष रंजन मथाई के बीच हुई वार्ता में जम्मू एवं कश्मीर के मसले पर चर्चा हुई थी। दोनों पक्ष इस मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान खोजने पर सहमत थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni