आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पता था कोहली को मेरी गेंद खेलने में परेशानी होगी : जुनैद खान

 
email
email
पता था कोहली को मेरी गेंद खेलने में परेशानी होगी : जुनैद खान
कराची: भारत के खिलाफ कुछ समय पहले संपन्न एकदिवसीय शृंखला में विराट कोहली पर दबदबा बनाने के बाद पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने कहा कि उन्हें पता था विरोधी टीम के इस बल्लेबाज को उनकी लाइन और लेंथ समझने में दिक्कत होगी। तीनों एकदिवसीय मैचों में कोहली को जुनैद ने ही आउट किया था।

जुनैद ने दक्षिण अफ्रीका के लिए टीम की रवानगी से पहले कहा, मुझे याद है कि एकदिवसीय शृंखला से पहले कोहली और मेरी मुलाकात हुई और उसने मुझे कि वह अपने शॉट खेलेगा और मेरे खिलाफ रन बनाएगा। उन्होंने ‘जियो न्यूज’ से कहा, उसकी प्रतिष्ठा को देखते हुए मैं थोड़ा आशंकित हुआ, लेकिन जब मैंने पहले एकदिवसीय मैच में गेंदबाजी शुरू की तो सब कुछ मेरे लिए सही होता चला गया। मुझे पता था कि उसे मेरी लाइन और लेंथ समझने में दिक्कत होगी और मैंने उसे खाता खोलने से पहले ही बोल्ड कर दिया।

जुनैद ने कहा, अगले दो मैचों में भी हमारी प्रतिद्वंद्विता जारी रही और उसे सस्ते में पैवेलियन भेजकर हमेशा मनोबल बढ़ता है, क्योंकि वह स्तरीय बल्लेबाज है। जुनैद ने उस शृंखला में तीन मैचों में आठ विकेट चटकाए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement