पेनेटा की चिंता, बढ़ सकता है एशिया विवाद
क्षेत्र में अपने हफ्तेभर की यात्रा के तहत अमेरिकी रक्षा मंत्री तोक्यो पहुंचे। संवाददाताओं से बातचीत में पेनेटा ने कहा कि वह यहां देशों से अपनी समस्याओं का शांतिपूर्ण हल करने का आग्रह करेंगे।
पेनेटा ने कहा, ‘मुझे चिंता है कि जब ये देश विभिन्न द्वीपों को लेकर भड़काऊ गतिविधि को अंजाम देते हैं तो इससे यह संभावना बनती है कि एक पक्ष का गलत फैसले की परिणति हिंसा में और झड़प में हो सकती है और तब इस झड़प के, आपको मालूम है, फैलने की संभावना होगी।’
रक्षा मंत्री ने कहा कि जापान और चीन के साथ उनकी वार्ता में वहीं बातें दोहराई जाएंगी जो अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इस महीने की शुरुआत में उनसे की थीं। उन्होंने कहा कि विवादित द्वीपों को लेकर अमेरिका का कोई रुख नहीं है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni