फिर मां बनने वाली हैं पेनेलोपी...
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट.को.यूके के मुताबिक पेनेलोपी क्रूज़ ने हाल ही में स्वीकार किया कि वह एक गृहिणी की तरह घर में रहकर बच्चे की देखभाल करने में समय बिता रही हैं, और वह इसे दुनिया की सबसे अच्छी चीज मानती हैं।
पेनेलोपी ने कहा, "मैं एक गृहिणी हूं और यह दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज़ है। मैं खाना बनाना जानती हूं और मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि रोज़ ताज़ा खाना कैसे बनाया जाए। मैं सिर्फ समुद्री भोजन बनाती हूं, जो मुझे पसंद है और उसे अच्छी तरह बनाना मेरे लिए महत्वपूर्ण है।"
पेनेलोपी क्रूज़ ने यह भी स्वीकारा कि मां बनने से पूर्व वह हर बात से जल्दी परेशान और चिंतित हो जाया करती थीं, लेकिन अब बेटे के साथ वक्त बिताते हुए उन्हें किसी भी बात की चिंता करने का समय ही नहीं मिलता।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni