आपूर्ति मार्ग खोलने पर पाकिस्तान से वार्ता जारी : पेंटागन
टीवी चैनल 'जिओ न्यूज' ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रेस सचिव जॉर्ज लिटिल के हवाले से बताया, "पाकिस्तान से सीधे वार्ता करने वाली अधिकतर टीमें पाकिस्तान से रवाना हो गई हैं। ध्यान देने वाली महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने पाकिस्तान के साथ वार्ता ऑफिस ऑफ डिफेंस रिप्रजेंटेटिव (ओडीआरपी) के माध्यम से जारी रखी है।"
उन्होंने कहा, "इसलिए ऐसा नहीं है कि हमने वार्ता पूरी तरह से बंद कर दी है। हम इस मुद्दे पर लगातार वार्ता कर रहे हैं। हां, वार्ताकारों का दल वापस अमेरिका आ रहा है क्योंकि हमने सोचा था कि इसमें कम समय लगेगा।" लिटिल ने वार्ता के विशिष्ट पहलुओं के विषय में कोई जानकारी नहीं दी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni