पिंकी प्रमाणिक को वापस मिली रेलवे की नौकरी
पूर्व धावक पिंकी ने 2006 के एशियाड में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने स्टेशन पर टिकट कलेक्टर के रूप में अपना काम फिर से संभाल लिया।
पिंकी ने कहा, ‘सदमे से गुजरने के बाद मैं राहत महसूस कर रही हूं। मैं खुद को बहाल किए जाने के लिए रेलवे की आभारी हूं... मैंने नौकरी वापस पाने के लिए आठ अगस्त को अपील की थी और मुझे तत्काल आदेश मिल गया। मैंने गुरुवार को काम संभाल लिया।’ उन्होंने बताया कि रेलवे सहकर्मी उनके प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे थे और बहुत से लोग उनके साथ फोटो खिंचवा रहे थे।
पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि पिंकी द्वारा जमानत आदेश की प्रति सौंपे जाने के बाद उनका निलंबन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार के नियम के अनुसार हिरासत के 48 घंटे बाद किसी को निलंबित माना जाता है लेकिन जमानत मिलने के बाद उन्होंने अपील की और निलंबन रद्द कर दिया गया।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
