आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पिंकी ने लगाया हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप

 
email
email
पिंकी ने लगाया हिरासत में प्रताड़ित करने का आरोप
कोलकाता: एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता पिंकी प्रमाणिक ने पुलिस हिरासत में रहने के दौरान प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

पश्चिम बंगाल में एक सुधार गृह से करीब 26 दिन बाद रिहा होने पर पिंकी ने कहा कि सबकुछ 'सुनियोजित' था और उसे 'फंसाया' गया है।

पिंकी पर पुरुष होने तथा एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप है। इसी आरोप में वह 15 जून से न्यायिक हिरासत में थीं। पिंकी को उत्तरी 24 परगना जिले की जिला एवं सत्र अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी थी, जिसके बाद वह बुधवार को रिहा हुईं।

उत्तरी 24 परगना जिले में सुधार गृह से बाहर निकलने के बाद पिंकी ने कहा, "मेरी चिकित्सा जांच का एमएमएस इंटरनेट पर डाला जा चुका है, जिसमें मैं नग्न अवस्था में हूं। सबकुछ सुनियोजित था।"

पिंकी ने कहा, "यहां तक कि सीता माई को भी अग्निपरीक्षा देनी पड़ी थी। मैंने सोचा कि मैं भी अग्निपरीक्षा के दौर से गुजर रही हूं।"

यह पूछे जाने पर कि इस षड्यंत्र के पीछे किसका हाथ हो सकता है, पिंकी ने कहा, "मैं जेल में थी। मैं नहीं जानती। मैं सबसे पहले अपने वकील से बात करूंगी।"

सुधार गृह से बाहर आने पर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुकी साथी खिलाड़ी ज्योर्तिमय सिकदर ने पिंकी को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

पिंकी को एक महिला की शिकायत पर 14 जून को गिरफ्तार किया गया था। एक बच्चे की मां व तलाकशुदा महिला पिंकी के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। महिला ने पिंकी पर पुरुष होने तथा उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पिंकी ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया और इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा, "मुझे फंसाया गया। वह मेरा कामकाज करती थी। काफी समय पहले उसने मुझसे पैसे मांगे थे, लेकिन मैंने उसे नहीं दिया था। इसलिए वह यह सब पुलिस की मिलीभगत से कर रही है।"

पिता दुर्गाचरण प्रमाणिक और सिकदर के साथ पिंकी ने भरोसा जताया कि वह सामान्य जिंदगी जी सकेंगी।

पिता दुर्गाचरण ने कहा, "परिवार के सभी सदस्य परेशान हैं। एक पिता के तौर पर अपनी बेटी का नग्न क्लिप देखना मेरे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था। यह शर्मनाक है। लेकिन हम लड़ने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं। उम्मीद है कि एक दिन सच सभी के सामने होगा और वास्तविक दोषी को सजा मिलेगी।"

पिंकी ने अपने साथ प्रशासनिक अधिकारियों के बर्ताव के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, "मैं सभी को धन्यवाद देती हूं। मैंने उनके प्रदर्शन के बारे में समाचार-पत्रों में पढ़ा जब मैं जेल में थी। मैं अब अपने घर जाऊंगी।"

पिंकी इसके बाद अपने घर की चाभी लेने बागुऐती थाना गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement