आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पिस्टोरियस ने कहा, गर्लफ्रेंड को मारने का कोई इरादा नहीं था

 
email
email
पिस्टोरियस ने कहा, गर्लफ्रेंड को मारने का कोई इरादा नहीं था
प्रिटोरिया: दक्षिण अफ्रीका के मशहूर धावक ऑस्कर पिस्टोरियस ने जोर देते हुए कहा कि उनका अपनी गर्लफ्रेंड को मारने का कोई इरादा नहीं था। उन पर वेलेंटाइन डे के दिन अपनी मॉडल गर्लफ्रेंड पर पूर्व नियोजित हत्या का आरोप लगाया गया कि उन्होंने तालाबंद बाथरूम के दरवाजे से लगातार गोली चलाई।

26-वर्षीय एथलीट का हलफनामा प्रिटोरिया में अदालत की सुनवाई के दौरान पढ़ा गया। 14 फरवरी को हुई हत्या के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है, जिसमें उन्होंने कहा, अपनी गर्लफ्रेंड रीवा स्टीनकैंप को मारने का मेरा कोई इरादा नहीं था।

ओलिंपियन और पैरालिंपियन 'ब्लेड रनर' जमानत पर सुनवाई के लिए अदालत में पेश हुए। मजिस्ट्रेट डेसमंड नायर ने संकेत दिया कि पिस्टोरियस को जमानत पर रिहा नहीं किया जाएगा और उन्हें पूर्व नियोजित हत्या का आरोप का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन पिस्टोरियस ने कहा कि उन्होंने बाथरूम के दरवाजे पर गोली चलाई, जहां उसकी 29-वर्षीय प्रेमिका छुपी थी, क्योंकि वह काफी डरा हुआ था कि कोई व्यक्ति खुली हुई खिड़की से उनके घर में घुस आया है।

पिस्टोरियस ने अपने हलफनामे में कहा, मैंने बाथरूम के दरवाजे पर गोली चलाई और चिल्लाया। उन्होंने कहा, हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और बहुत खुश थे। अभियोजन पक्ष के वकील गेरी नील ने प्रिटोरिया मजिस्ट्रेट कोर्ट से कहा कि पिस्टोरियस ने हथियार उठाया, अपने ब्लेड पहने और सात मीटर तक चला और इसके बाद उसने तालाबंद बाथरूम के दरवाजे से चार शॉट लगाए और डरी हुई रीवा को तीन बार गोली मारी और बुरी तरह घायल कर दिया।

वकील ने कहा, वह कहीं नहीं जा सकती थी। पिस्टोरियस ने बिना हथियार से लैस मासूम महिला को मार दिया। वकील ने कहा कि रीवा बुधवार की शाम को बैग लेकर पिस्टोरियस के घर पहुंची थी और उन्होंने इस एथलीट के उसे घुसपैठिया समझने के दावे को गलत बताया। अदालत में तब सुनवाई चल रही थी, तब रीवा का उनके शहर पोर्ट एलिजाबेथ में अंतिम संस्कार किया गया।

पिस्टोरियस के बचाव में वकीलों की टीम ने पूर्व नियोजित हत्या के दावे को खारिज कर दिया। उनके वकील बैरी राक्स ने कहा, हम कहते हैं कि यह हत्या भी नहीं है। एक साक्षात्कार में रीवा की मां ने उसकी मौत को भयानक बताया। रीवा के एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें 'ब्लेड रनर' से कोई शिकवा नहीं है पर रीवा की मौत के कारण स्पष्ट हों।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement