आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

नाइजीरिया में इमारत से टकराया विमान, 153 लोग मरे

 
email
email
अबुजा: नाइजीरिया की वाणिज्यिक राजधानी लागोस के आवासीय इलाके में एक इमारत से एक विमान के टकरा जाने से उसमें सवार 153 लोगों के मारे जाने की खबर है। दुर्घटना के तुरंत बाद डाना एयर के विमान में आग लग गई और धुआं निकलने लगा।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि किसी के जीवित बचने की बेहद कम संभावना है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसे विश्वास नहीं है कि कोई भी यात्री दुर्घटना में जीवित बचेगा। यह दुर्घटना लागोस प्रांत के इफाको स्थानीय सरकार क्ष़ेत्र में एक बस स्टॉप के निकट हुई।

यात्रियों और विमान के चालक दल के सदस्यों के अतिरिक्त मकान में रहने वाले लोग भी मरने वालों और घायलों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। दुर्घटना के बाद दमकलकर्मियों समेत आपात सेवाओं को इलाके के लिए रवाना कर दिया गया है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने कहा कि विमान अबुजा शहर जाने के लिए लागोस से रवाना हुआ था।

तेल संपन्न अफ्रीकी देश नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रमुख हैरोल्ड डेमुरीन ने घटना की पुष्टि की लेकिन अब तक हताहतों की संख्या की पुष्टि नहीं की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement