नियंत्रण रेखा पर तनाव : पीएम ने की जेटली और स्वराज से बात
प्रधानमंत्री ने भाजपा नेताओं से कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन नियंत्रण रेखा के ताजा घटनाक्रम के बाबत उनसे बात करेंगे।
गौरतलब है कि आठ जनवरी को पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर थलसेना के दो जवानों को मौत के घाट उतार दिया था। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना के लांस नायक हेमराज का सिर कलम कर दिया था।
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष जेटली और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वराज से कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है जो विपक्ष के नेताओं को न बताया गया हो।
प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में विपक्षी नेताओं से बात की है जब सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि भारत जब और जहां चाहे पलटवार करने का हक अपने पास रखता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play