ठाकरे का निधन : सुषमा के आग्रह पर पीएम के साथ बीजेपी नेताओं का डिनर रद्द
प्रधानमंत्री ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए बीजेपी नेताओं को शनिवार को रात्रिभोज पर बुलाया था। ठाकरे के निधन की खबर आने के बाद स्वराज ने प्रधानमंत्री को फोन किया और कहा कि ठाकरे के निधन से बीजेपी दुखी है और वह रात्रिभोज में शामिल नहीं हो सकती। उन्होंने रात्रिभोज रद्द करने का अनुरोध किया।
मनमोहन सिंह ने सुषमा स्वराज का अनुरोध स्वीकार कर लिया और रात्रिभोज को रद्द कर दिया। प्रधानमंत्री ने सुषमा स्वराज के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली और एनडीए के कार्यकारी अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया था। प्रधानमंत्री ने संसद के आगामी सत्र में उठने वाले संभावित मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए उन्हें आमंत्रित किया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni