मुद्रास्फीति पर नियंत्रण के लिए कदम उठाएंगे पीएम : चिदंबरम
गृहमंत्री ने कहा, 'यह कहना सही नहीं होगा कि (मुद्रास्फीति पर नियंत्रण तथा वृद्धि दर को गति देने के लिए) पहले कदम नहीं उठाए गए। पहले भी कदम उठाए गए थे। लेकिन हमने पाया कि कुछ और कदमों की जरूरत है और मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जरूरी कदम उठाएंगे।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बचत व निवेश को बढ़ावा देने तथा राजकोषीय व चालू खाता घाटे पर नियंत्रण जैसे मुद्दों को पहले ही चिह्नित कर चुके हैं।
चिदंबरम ने कहा, 'आने वाले दिनों में आप देखेंगे कि सरकार इन मुद्दों पर ध्यान दे रही है और एक बार हम इन मुद्दों को सुलझा लेंगे तो हम ऊंची वृद्धि दर की राह पर लौट आएंगे।'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
