प्रधानमंत्री रविवार को करेंगे हैदराबाद का दौरा
जानकार सूत्रों के मुताबिक उस अस्पताल का दौरा करेंगे जहां गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है। साथ ही ताजा हालात पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी के साथ बातचीत करेंगे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की शाम हैदराबाद के दिलसुखनगर बाजार में हुए दो विस्फोटों में 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हैं। घटना के अगले दिन शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हैदराबाद का दौर कर स्थिति का जायजा लिया था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam