पाकिस्तान से बातचीत का फैसला प्रधानमंत्री लेंगे : खुर्शीद
एक न्यूज चैनल से बातचीत में खुर्शीद ने कहा, "मतभेद का समाधान होना चाहिए और विवेक के साथ आगे बढ़ने के लिए राष्ट्र के हितों और संवेदनाओं को ध्यान में रखना जरूरी होता है।"
पाकिस्तान की विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर तनाव दक्षिण एशिया की शांति के हित में नहीं है।
खुर्शीद ने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी किस्म की समस्या का हल आपसी बातचीत से ही निकल सकता है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
